Friday, March 29, 2024
Advertisement

...जब बेंगलुरु की सड़कों पर दिखा 'अंतरिक्ष यात्री', VIDEO हो रहा वायरल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के यशवंतपुर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने सड़क पर एक अंतरिक्ष यात्री को चलते देखा। रात के अंधेरे में इस अंतरिक्ष यात्री को चलते देखकर ऐसा लग रहा था, मानो वह वास्तव में चांद की ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सतह पर चल रहा हो।

T Raghavan Written by: T Raghavan
Published on: September 02, 2019 16:31 IST
...जब बेंगलुरु की...- India TV Hindi
...जब बेंगलुरु की सड़कों पर दिखा 'अंतरिक्ष यात्री'

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के यशवंतपुर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने सड़क पर एक अंतरिक्ष यात्री को चलते देखा। रात के अंधेरे में इस अंतरिक्ष यात्री को चलते देखकर ऐसा लग रहा था, मानो वह वास्‍तव में चांद की ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सतह पर चल रहा हो।

दरअसल यह मशहूर आर्टिस्‍ट बादल नानजुंदास्वामी का नया आर्टवर्क था, जिसके जरिए वह बेंगलुरु में सड़कों की बदहाली दिखाने की कोशिश कर रहे थे। स्‍थानीय नागरिक इसे काफी पसंद कर रहे हैं औक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि एक्टिविस्ट और कलाकार बादल नानजुंदास्‍वामी को इसी तरह की नागरिक समस्याओं की ओर सरकार और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जाना जाता है, अपने अनोखे कला कार्यों के साथ फिर से लाइम लाइट में हैं। बादल ने इस क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को इस अनोखे तरीके से दिखाने का फैसला किया है।

बादल ने एक अभिनेता पूरनचंद की मदद ली, जिन्होंने इस वीडियो में अंतरिक्ष यात्री के रूप में काम किया। बादल नानजुंदास्‍वामी कहते हैं, "मैंने शहर में कई गड्ढे वाली सड़कें देखी हैं, लेकिन इस सड़क की हालत सबसे खराब है। इसे देखकर मैंने इस सड़क को चंद्रमा की सतह और उस पर बने विशाल गड्ढों में बनाने का फैसला किया है।"

इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस अनूठी कला अधिनियम ने बीबीएमपी के अधिकारियों पर बहुत दबाव बनाया है। अब यह देखना बाकी है कि सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारी कितनी जल्दी एक्शन लेते हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement