Friday, March 29, 2024
Advertisement

कन्हैया कुमार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले

JNU के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। कन्हैया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से तुगलक लेन स्थित उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की।

IANS IANS
Published on: March 22, 2016 13:03 IST
kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। कन्हैया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से तुगलक लेन स्थित उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विवि छात्र संघ (JNUSU) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। साथ ही खबर है कि, कन्हैया कुमार बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी भी जाएंगे।

जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद यह कन्हैया की राहुल गांधी से पहली मुलाकात है। उन पर जेएनयू परिसर में देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।

JNU परिसर में देशविरोधी नारेबाजी होने का मामला तूल पकड़ने पर राहुल गांधी खुलकर कन्हैया के समर्थन में उतरे थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement