Friday, March 29, 2024
Advertisement

असम से राज्यसभा के लिए कामाख्या प्रसाद तासा होंगे भाजपा के उम्मीदवार

असम से राज्यसभा के  लिए भारतीय जनता पार्ट ने कामख्या प्रसाद तासा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, इसके अलावा बिहार और महाराष्ट्र में विधानपरिषद के उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 27, 2019 19:47 IST
sansad- India TV Hindi
Image Source : PTI संसद

नई दिल्ली। राज्यसभा में असम के सदस्यों का कार्यकाल अब खत्म होने को है। भाजपा ने असम से राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। असम से राज्यसभा के  लिए भारतीय जनता पार्टी ने कामख्या प्रसाद तासा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, इसके अलावा बिहार और महाराष्ट्र में विधानपरिषद के उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार में राधा मोहन शर्मा तो वहीं महाराष्ट्र में पृथ्वी राज देशमुख एमएलसी पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

आपको बता दें कि इस बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में असम का चुनाव असम गण परिषद के साथ गठबंधन किया था। इस गठबंधन के लिए भाजपा ने अगप को असम में एक राज्यसभा सीट देने का फैसला किया था। इसलिए सूबे से राज्यसभा जाना वाला दूसरा सदस्य अगप का होगा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement