Friday, April 26, 2024
Advertisement

22 जून का इतिहास: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन

कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 22, 2019 12:27 IST
subhash chandra bose- India TV Hindi
subhash chandra bose

इतिहास के पन्ने पलटते-पलटते आज आधे साल से ज्यादा बीत चुका है और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में आज की तारीख में जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लाक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है। साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया।कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।  

देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

  • 1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया। 
  • 1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी। 
  • 1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया। 
  • 1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने। 
  • 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की। 
  • 1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया। 
  • 1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया। 
  • 1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया। 
  • 1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा। 
  • 2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement