Friday, April 19, 2024
Advertisement

15 अगस्त को तबाही मचाने का था इरादा, जम्मू से दिल्ली आ रहा आतंकी 8 ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आंतकी साजिश को नाकाम किया है।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: August 06, 2018 13:01 IST
स्वतंत्रता दिवस, आंतकवादी गिरफ्तार, दिल्ली- India TV Hindi
Image Source : पीटीआई स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी आंतकी साजिश नाकाम, जम्मू में 8 ग्रेनेड के साथ आंतकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आंतकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस अधिकारी एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि कल रात जम्मू के गांधी नगर से आंतकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम इरफान हुसैन है। पुलिस ने बताया कि आतंकी की गिरफ्तारी के बाद जम्मू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तार आतंकी से उसके प्लान और शहर तथा इसके बाहर उसके कॉन्टैक्ट्स के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार हुसैन, जम्मू से 8 ग्रेनेड की सप्लाई करने दिल्ली आ रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी के पास से 60 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आतंकी 'हरकत उल अंसार गजवा ए हिंद' आंतकी संगठन से जुड़ा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू से नई दिल्ली जा रही एक बस की तलाशी के दौरान यह आतंकी गिरफ्त में आया। SOG की टीम ने पुख्ता जानकारी के आधार पर इंटेलिजेंस विंग के साथ मिलकर बस की तलाशी के दौरान श्रीनगर के डंगरपोरा निवासी आतंकी इरफान हुसैन को धर दबोचा। आतंकी के बारे में पहले ही सूचना मिल गई थी कि वह हथियार लेकर जा रहा है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement