Friday, April 26, 2024
Advertisement

भूस्खलन के कारण J&K राजमार्ग बंद, अमरनाथ यात्रियों को घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं

भूस्खलन के चलते जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। भूस्खलन रामबन जिले के रामसु क्षेत्र के राजमार्ग पर आया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: August 25, 2018 15:53 IST
जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग बंद- India TV Hindi
Image Source : एएनआई भूस्खलन के चलते जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग बंद

जम्मू (जम्मू-कश्मीर): भूस्खलन के चलते जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। भूस्खलन रामबन जिले के रामसु क्षेत्र के राजमार्ग पर आया। अधिकारियों ने कहा, मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल कई वाहन फंसे हुए हैं।

यह राजमार्ग कश्मीर घाटी के लिए माल आपूर्ति करने को लेकर जीवन रेखा की तरह है। इस मार्ग से होकर अमरनाथ यात्री भी गुजरते हैं। राजमार्ग के बंद होने के कारण यात्रियों को शनिवार को घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement