Thursday, March 28, 2024
Advertisement

रामबन, उधमपुर में भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद, सैकड़ों लोग फंसे

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण उधमपुर और रामबन में हुए भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो जाने से सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।

Bhasha Bhasha
Updated on: June 21, 2017 18:48 IST
jammu srinagar highway- India TV Hindi
jammu srinagar highway

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण उधमपुर और रामबन में हुए भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो जाने से सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण राजमार्ग पर बाली नाला और पंथियाल इलाकों में आज भूस्खलन तथा मिट्टी में कटाव हुआ है। उन्होंने कहा कि पंथियाल क्षेत्र में आज सुबह भूस्खलन और मिट्टी में कटाव हुआ है, जिसे सीमा सड़क संगठन ने कुछ ही घंटों में साफ कर दिया था।

उन्होंने कहा कि उधमपुर जिले में राजमार्ग के बाली नाला क्षेत्र में भी बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा, ज्यादातर बड़े पत्थर नीचे गिरे जिससे राजमार्ग बाधित हो गया।

अधिकारी ने कहा कि भूस्खलन तथा मृदास्खलन के कारण 200 से ज्यादा ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। बीआरओ सड़क को यातायात योग्य बनाने में जुटा हुआ है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement