Saturday, April 20, 2024
Advertisement

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, 36 घंटे में 7 बार सीज़फायर का उल्लंघन

जम्मू और कश्मीर में पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने 7 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। LoC से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने जबर्दस्त गोलीबारी की है।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 12, 2017 12:51 IST
LoC Firing- India TV Hindi
LoC Firing

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर में पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने 7 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। LoC से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने जबर्दस्त गोलीबारी की है। भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाकिस्तान के इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सुबह करीब सवा आठ बजे पाकिस्तान ने नौशेरा के लाम सेक्टर में फायरिंग की। इसके पहले पाकिस्तान की ओर से सुबह साढ़े छह बजे के करीब पुंछ के कृष्णा घाटी में भी हमला किया गया। यहां भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही शनिवार को पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने LoC का दौरा किया था। जनरल बाजवा के दौरे के बाद ही पाकिस्तान ने LoC से सटे इलाकों में फायरिंग तेज कर दी। बीते 36 घंटे में पाकिस्तान ने अबतक 7 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। कृष्णा घाटी, नौशेरा और बिंबर जैसे इलाकों को निशाना बनाया गया है। हालांकि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

दोनों ओर से एक-दूसरे पर 82 एमएम और 120 एमएम मोर्टार दागे गए। साथ ही फायरिंग में ऑटोमेटिक और स्मॉल वेपेन का इस्तेमाल किया गया। इसके पहले बीती शाम करीब पौने सात बजे नौशेरा में भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। कल दोपहर पौने एक बजे के करीब भी पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन किया था। इतना ही नहीं सांबा के रामगढ़ में भी बीएसएफ के ट्रूप पर निशाना साधकर फायरिंग की गई थी। लेकिन बीएसएफ के जवाबी कार्रवाई के 45 मिनट बाद ही पाकिस्तान ने फायरिंग रोक दी थी। बिंबर का भी यही हाल था, यहां भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement