Friday, March 29, 2024
Advertisement

व्यर्थ नहीं जाएगा जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ता शाबिर अहमद का बलिदान: अमित शाह

शाबिर 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2017 में भी आतंकियों ने भाजपा के यूथ प्रेसीडेंट को शापियां से अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके कुछ दिन बाद उनका शव भी बरामद हुआ था।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 22, 2018 11:12 IST
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की बीजेपी कार्यकर्ता शाबिर अहमद की हत्या- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की बीजेपी कार्यकर्ता शाबिर अहमद की हत्या

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलवामा में गोलियों से छलनी शाबिर अहमद भट का शव मिला है। शाबिर अहमद भट भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वो दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बोंगम के रहने वाले थे। उनका शव किल्लूर में एक बाग से बरामद हुआ था।

शाबिर 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2017 में भी आतंकियों ने भाजपा के यूथ प्रेसीडेंट को शापियां से अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके कुछ दिन बाद उनका शव भी बरामद हुआ था।

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर अमित शाह ने कहा कि, हमारे बीजेपी के जेएनके कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं होगा। दुःख के इस घंटों में पूरी बीजेपी शबीर अहमद भट्ट के परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। भगवान उनके परिवार को इस दुखद हानि को सहन करने की ताकत दे।

बता दें कि मंगलवार को शोपियां से आतंकियों ने एक पूर्व पुलिस कर्मी को भी अगवा कर लिया। अगवा किए गए पूर्व पुलिस कर्मी की पहचान शकूर अहमद पर्रे पुत्र सादिक अहमद पर्रे के रूप में हुई है। शकूर अहमद शोपिया का रहने वाला है। फिलहाल उसकी खोजबीन की जा रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement