Friday, March 29, 2024
Advertisement

जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। अगर आप से भी मिस हो गई हैं अभी तक की ये Top खबरें तो यहां पढ़ें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 11, 2018 10:30 IST
Today-Top-News-Headline-in-Hindi- India TV Hindi
जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

नई दिल्ली: आज सुबह से अब तक देश प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। दिल्ली में आर्मी डे परेड के रिहर्सल के दौरान हैलीकॉप्टर से गिरने से 2 जवान घायल हो गए तो देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक पति ने खुद से ज्यादा कमाने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। वहीं मुंबई के कमला मिल कंपाउड के रेस्टोरेंट में लगी आग के मामले में पुलिस ने वन अबव रेस्टोरेंट के मालिक जिगर सिंघवी और कृपेश सिंधवी को गिरफ्तार कर लिया है तो मुंबई के ही वर्सोवा इलाके में चल रहे एक हुक्का पार्लर में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे विधायक नितेश राणे के स्वाभिमान संघटना के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। अगर आप से भी मिस हो गई हैं अभी तक की ये Top खबरें तो यहां पढ़ें।

दिल्ली में परेड की रिहर्सल के दौरान बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर से गिरे सेना के जवान

Today-Top-News-Headline-in-Hindi

जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

दिल्ली में आर्मी डे परेड के रिहर्सल के दौरान 2 जवान घायल हो गए हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान हैलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान रस्सी टूट गई और हादसा हो गया। ये हादसा 9 जनवरी को रिहर्सल के दौरान हुआ। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

मुंबई अग्निकांड मामले में 3 गिरफ्तार, मोज़ो का मालिक युग तुली अब भी फरार

Today-Top-News-Headline-in-Hindi

जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

मुंबई के कमला मिल कंपाउड के रेस्टोरेंट में लगी आग के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों की गिरफ्तार कर लिया है। वन अबव रेस्टोरेंट के मालिक जिगर सिंघवी और कृपेश सिंधवी को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को बांद्रा इलाके से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये अपने वकील के पास पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने कल रात इन दोनों को पहले हिरासत में लिया उसके बाद गिरफ्तार कर लिया।

पति ने खुद से ज्यादा कमाने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Today-Top-News-Headline-in-Hindi

जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक पति ने अपनी इंजीनियर पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि बार-बार करियर में नाकामयाब होने की वजह से पति डिप्रेशन में था जिस वजह से उसने खुद से ज्यादा कमाने वाली पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

ISRO: 31 उपग्रह छोड़ने की उल्टी गिनती आज से शुरू

Today-Top-News-Headline-in-Hindi

जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 31 उपग्रह छोड़ने की उल्टी गिनती आज से शुरू होगी। इसमें भारत के तीन और छह अन्य देशों के 28 उपग्रह शामिल हैं।

नितेश राणे के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मुंबई के हुक्काबार में जमकर तोड़फोड़

Today-Top-News-Headline-in-Hindi

जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

मुंबई के वर्सोवा इलाके में चल रहे एक हुक्का पार्लर में स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। हुक्का के विरोध में स्वाभिमान संगठन के कई कार्यकर्ता एक साथ हुक्का पार्लर में घुस गए और वहां पर हुक्का पी रहे ग्राहकों को भगा दिया।

पाकिस्तान में 8 साल की बच्ची से रेप, भड़के दंगे में 2 लोगों की मौत

Today-Top-News-Headline-in-Hindi

जागो इंडिया: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना की वजह से भड़के दंगे में पुलिस के साथ हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement