Thursday, March 28, 2024
Advertisement

कर्नाटक में दोबारा आई बाढ़ पर CM येदियुरप्पा ने कहा, ‘लगता है हमारे सितारे ही गर्दिश में’

कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से दोबारा आई बाढ़ पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी किस्मत को कोसा है। दो महीने पहले अगस्त में भी राज्य को बाढ़ की विभिषिका का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार भी भारी बारिश हुई थी। लगता है कि हमारे सितारे ठीक नहीं हैं...

PTI Reported by: PTI
Published on: October 23, 2019 17:13 IST
Yediyurappa - India TV Hindi
"It seems our stars are not good", CM Yediyurappa on rain-fury again

बेंगलुरु: कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से दोबारा आई बाढ़ पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी किस्मत को कोसा है। दो महीने पहले अगस्त में भी राज्य को बाढ़ की विभिषिका का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार भी भारी बारिश हुई थी। लगता है कि हमारे सितारे ठीक नहीं हैं।’’

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘एक बार फिर वर्षा के देवता (वरुण) नाराज हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। कई गांव डूब गए हैं। मौतें हो रही हैं और वाहन बाढ़ में बह गए हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिला प्रशासन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बारिश से प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दो महीने पहले आई बाढ़ के दौरान लोगों की जिस तरह से मदद की गई थी उसी तरह की मदद इस बार भी की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, कलबुर्गी, गदग, हुबली, धारवाड़ और मैसूरू, कोडागू और चिकमगलूर जिले के हिस्से भारी बारिश की वजह से एक बार फिर आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

राज्य के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं और कई जगह पर आवाजाही बाधित हुई है। उल्लेखनीय कि इस साल अगस्त में आई बाढ़ से कर्नाटक के 22 जिले प्रभावित हुए थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement