Thursday, April 25, 2024
Advertisement

इसरो ने चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण जुलाई तक टाला, इजराइल के प्रयास की विफलता के बाद लिया फैसला

चांद पर उतरने के इजराइल के प्रयास की विफलता के बाद इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन को जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 25, 2019 22:53 IST
ISRO postpones Chandrayaan-2- India TV Hindi
ISRO postpones Chandrayaan-2

नयी दिल्ली: चांद पर उतरने के इजराइल के प्रयास की विफलता के बाद इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन को जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। इसरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसी बीच ऐसी खबरें भी आई हैं कि चंद्र मिशन से जुड़े यान को आंशिक क्षति पहुंची है लेकिन अधिकारी ने इस पर टिप्पणी नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इजराइल का उदाहरण देखा और हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। तकनीकी रूप से काफी उन्नत देश होने के बावजूद इजराइल का मिशन असफल रहा। हम अपना मिशन सफल होते हुए देखना चाहते हैं।’’

भारत के चंद्र मिशन का प्रक्षेपण अप्रैल में ही होना था लेकिन इस महीने की शुरुआत में इजराइल के 'बेरेशीत प्रक्षेपण यान' के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसे टाल दिया गया। यह निजी प्रयास वाला पहला महत्वाकांक्षी मिशन था। अधिकारी ने बताया, ‘‘ चांद पर उतरना बहुत ही जटिल मिशन है।’’ उन्होंने कहा कि अब प्रक्षेपण के लिए उपलब्ध अगली तिथियां मध्य जुलाई में 10 दिन के लिए हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement