Friday, March 29, 2024
Advertisement

ISRO को लगा बड़ा झटका, भारत के 8वें नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-1H की लॉन्चिंग फेल

भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा गुरुवार को भारत के आठवें नौवहन उपग्रह 'आईआरएनएसएस-1एच' का प्रक्षेपण असफल रहा। इसरो के चेयरमैन ए. एस. किरन कुमार ने बताया, "अभियान असफल रहा है।"

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: August 31, 2017 19:58 IST
satellite- India TV Hindi
satellite

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश): भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा गुरुवार को भारत के आठवें नौवहन उपग्रह 'आईआरएनएसएस-1एच' का प्रक्षेपण असफल रहा। इसरो के चेयरमैन ए. एस. किरन कुमार ने बताया, "अभियान असफल रहा है।"

इसरो ने गुरुवार को अपराह्न 7.0 बजे भारतीय नौवहन उपग्रह प्रणाली 'एनएवीआईसी' के तहत 1,425 किलोग्राम भार वाले इस उपग्रह को पीएसएलवी श्रेणी के एक्सएल संस्करण वाले रॉकेट से लॉन्च किया था।

आईआरएनएसएस-1एच भारतीय नौवहन उपग्रह प्रणाली के एक उपग्रह के स्थानापन्न के तौर पर लॉन्च किया गया था। भारतीय उपग्रह प्रणाली एनएवीआईसी को साधारण शब्दों में भारत की जीपीएस प्रणाली कह सकते हैं।

गुरुवार को अपराह्न 7.0 बजे 44.4 मीटर लंबे और 321 किलोग्राम का चार चरणों वाले पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट ने श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण स्थल के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी। प्रक्षेपण असफल रहने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement