Friday, March 29, 2024
Advertisement

भारत-पाक सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ीं, 2019 में जून तक 1299 बार हुआ सीजफायर का उल्लंघन

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में नाइक ने बताया कि भारतीय सेना संघर्षविराम उल्लंघन का समुचित जवाब देती है। इन मामलों को यथोचित माध्यमों से पाकिस्तान के समक्ष भी उठाया जाता है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 08, 2019 16:52 IST
ceasefire violations increased in 2019- India TV Hindi
ceasefire violations increased in 2019

नयी दिल्ली: रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने सोमवार को बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। नाइक ने राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 1629 घटनाएं हुईं जबकि 2019 में जून तक ऐसी 1299 घटनाएं हुईं। 

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में नाइक ने बताया कि भारतीय सेना संघर्षविराम उल्लंघन का समुचित जवाब देती है। इन मामलों को यथोचित माध्यमों से पाकिस्तान के समक्ष भी उठाया जाता है। 

एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में नाइक ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान वर्ष 2016 में 49 सैनिक शहीद हुए । वर्ष 2017 में इन अभियानों में शहीद हुए सैनिकों की संख्या 31 और 2018 में 29 थी। उन्होंने यह भी बताया कि सेना आतंकवादी घटनाओं और सुरक्षा उल्लंघनों का गहराई से विश्लेषण करती है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement