Friday, April 26, 2024
Advertisement

राजमुंद्री-चेन्नई इंडिगो उड़ान का एक इंजन हुआ बंद, आपात स्थिति में उतरा विमान

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री से चेन्नई आ रही उड़ान को रविवार शाम आपात स्थिति में यहां उतारा गया। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: November 06, 2018 9:57 IST
राजमुंद्री-चेन्नई इंडिगो उड़ान का एक इंजन हुआ बंद, आपात स्थिति में उतरा विमान - India TV Hindi
राजमुंद्री-चेन्नई इंडिगो उड़ान का एक इंजन हुआ बंद, आपात स्थिति में उतरा विमान 

चेन्नई: इंडिगो की एक उड़ान का एक इंजन यात्रा के दौरान बंद हो गया, जिसके चलते विमान को यहां आपात स्थिति में उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा। विमान में 47 यात्री सवार थे। डीजीसीए के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री से चेन्नई आ रही उड़ान को रविवार शाम आपात स्थिति में यहां उतारा गया। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने बताया, ‘‘एक इंजन में तेल खत्म हो गया, जिसके चलते यह बंद हो गया और इसके बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया।’’ अधिकारी ने बताया तेल खत्म हो जाने के बावजूद पायलट ने विमान को सीधे नीचे उतारने के बजाय हवा में चक्कर काटने का विकल्प चुना।

संपर्क किए जाने पर इंडिगो ने इस घटना को तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए इसे एक तकनीकी गड़बड़ी बताया है।

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘राजमुंद्री - चेन्नई मार्ग पर इंडिगो उड़ान 6ई 7123 (चार नवंबर को परिचालित हो रहे) के चेन्नई में उतरने से ठीक पहले उसके एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। हालांकि, विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement