Thursday, March 28, 2024
Advertisement

नागपुर: बाल-बाल बचे नितिन गडकरी, तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो का विमान रनवे से हुआ वापस

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 636 नागपुर से दिल्ली आ रही थी। लेकिन उड़ान भरने से पहले पायलट को इंजन में खराबी का पता चला, जिसके बाद वह इस जहाज को रनवे से वापस टर्मिनल पर ले आया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 13, 2019 10:12 IST
Indigo- India TV Hindi
Image Source : Indigo

नागपुर में पायलट की सूझबूझ के चलते आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 636 नागपुर से दिल्‍ली आ रही थी। लेकिन उड़ान भरने से पहले पायलट को इंजन में खराबी का पता चला, जिसके बाद वह इस जहाज को रनवे से वापस टर्मिनल पर ले आया। बता दें कि इस विमान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज सुबह यह विमान नागपुर से दिल्‍ली की नियमित उड़ान भरने वाला था। लेकिन उड़ान से पहले पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। लेकिन तब तक विमान रनवे पर पहुंच चुका था। लेकिन गड़बड़ी के चलते पायलट ने विमान को वापस लाने का फैसला किया। विमान को टर्मिनल पर लाकर सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement