Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए आगे आई भारतीय नौसेना, तीन जंगी जहाज हुए रवाना

पिछले सप्‍ताह इंडोनेशिया में आए भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से भारी संख्‍या में जान माल की क्षति हुई है। इस मुश्किल दौर में इंडोनेशिया को मदद प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना आए आई है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 02, 2018 6:24 IST
Indian Navy- India TV Hindi
Indian Navy

नई दिल्ली। पिछले सप्‍ताह इंडोनेशिया में आए भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से भारी संख्‍या में जान माल की क्षति हुई है। इस मुश्किल दौर में इंडोनेशिया को मदद प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना आए आई है। नौ सेना ने अपने तीन जंगी जहाज इंडोनेशिया की ओर रवाना करने की घोषणा की है। ये तीन जहाज मंगलवार सुबह इंडोनेशिया के तट की ओर प्रस्‍थान कर गए हैं।

भारतीय नौ सेना ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा कि उसने दक्षिण-पूर्व एशिया में तैनात अपने तीन जहाजों को मानवीय सहायता के लिए सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया के लिए रवाना कर दिया है। पिछले सप्ताह इंडोनेशिया में आये भीषण भूकंप के बाद आयी सुनामी में अभी तक कम से कम 844 लोग मारे गये हैं।

नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया है, आपदा के बाद नौसेना ने आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईएनएस सार्दुल को इंडोनेशिया रवाना कर दिया है। तीनों जहाज सुबह की पहली किरण के साथ अपनी यात्रा पर निकलेंगे।

प्रधानमंत्री ने भी की मदद की पेशकश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से फोन पर बात की और सुनामी प्रभावित देश की मदद के लिए पेशकश भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय से बयान जारी कर बताया गया कि इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में आए हाल के भूकंप और सुनामी में मरने वाले लोगों के प्रति मोदी ने शोक व्यक्त किया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement