Friday, April 26, 2024
Advertisement

मोजाम्बिक में चक्रवात प्रभावित लोगों के लिए जीवन रक्षक बनी भारतीय नौसेना, 192 लोगों की बचाई जान

चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में राहत अभियान के तहत भारतीय नौसेना ने 192 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 24, 2019 12:38 IST
Mozambique - India TV Hindi
Mozambique 

चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में राहत अभियान के तहत भारतीय नौसेना ने 192 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया और अपने चिकित्सकीय शिविरों में 1,381 लोगों को सहायता पहुंचाई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

चक्रवात ‘ईडाई’ ने पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में 15 मार्च को दस्तक दी थी और इससे मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी में बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति पहुंची है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मोजाम्बिक के आग्रह पर भारत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौसेना की तीन नौकाओं को बीरा बंदरगाह भेजा। 

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय नौसेना ने अब तक 192 से अधिक लोगों को बचाया है। भारतीय नौसेना के चिकित्सकीय शिविरों में 1381 लोगों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराई गई है।’’ 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement