Friday, April 19, 2024
Advertisement

संयुक्‍तराष्‍ट्र पर भारत का 3.8 करोड़ बकाया, शांतिरक्षा अभियान के लिए भुगतान में देरी पर सरकार ने जताई चिंता

भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र पर बकाया का मुद्दा उठाया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अभियानों के लिए शांतिरक्षक और पुलिस बल मुहैया कराने वाले देशों को भुगतान में ‘‘अनुचित और अकथनीय’’ देरी पर चिंता जताई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 18, 2019 12:31 IST
UN Peace Mission- India TV Hindi
UN Peace Mission

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी संस्‍था संयुक्‍त राष्‍ट्र पर बकाया का मुद्दा उठाया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अभियानों के लिए शांतिरक्षक और पुलिस बल मुहैया कराने वाले देशों को भुगतान में ‘‘अनुचित और अकथनीय’’ देरी पर चिंता जताई। 

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र पर भारत का 3.8 करोड़ रुपये बकाया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव महेश कुमार ने ‘संयुक्त राष्ट्र की वित्तीय स्थिति में सुधार’ पर एक सत्र में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘शांतिरक्षा के लिए समय पर भुगतान की उम्मीद वाजिब है।’’ 

कुमार ने कहा कि कुल बकाया 3.6 अरब डॉलर हो गया है जो संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक आकलन का एक तिहाई है। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी से संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा अभियान पर भी असर पड़ रहा है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement