Friday, April 19, 2024
Advertisement

VIDEO: भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

भारतीय सेना ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 03, 2017 18:56 IST
Brahmos- India TV Hindi
Brahmos

नई दिल्ली:भारतीय सेना ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया। सतह से सतह मार करने की क्षमता के आकलन के लिए भारतीय सेना ने इस मिसाइल का परीक्षण किया जो अपने सभी मानकों पर पूरी तरह सफल रहा। सेना की तरफ से ब्रह्मोस 3 मिसाइल के परीक्षण का वीडियो जारी किया गया है।

यह मिसाइल जमीनी लक्ष्य को बहुत कम ऊंचाई से भेद सकती है। चुनिंदा जगहों पर सेना के अभियान के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ मान जा रहा है। दुनिया में सबसे तेज गति वाले क्रूज मिसाइलों में शुमार ब्रह्मोस को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। रडार की निगरानी से बच निकलनेवाली ब्रह्मोस ऐसी मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीन से दागा जा सकता है।

देखें वीडियो-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement