Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पाकिस्तान की हर गोली का जवाब दस गोलियों से दे रही है भारतीय सेना : निर्मल सिंह

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज कहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर हर पाकिस्तानी गोली के जवाब में दस गोलियां दागकर संघर्षविराम उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 12, 2017 21:20 IST
Nirmal singh- India TV Hindi
Nirmal singh

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज कहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर हर पाकिस्तानी गोली के जवाब में दस गोलियां दागकर संघर्षविराम उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है। संघर्षविराम उल्लंघन में आज 40 साल की एक महिला की मौत उस समय हो गई जब पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों तथा अग्रिम गांवों पर गोलियां चलाईं जिसका भारतीय सेना ने कड़ाई से जवाब दिया। सिंह ने यहां कहा, 'पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। अगर वे :पाक सेना: एक गोली दागते हैं तो हम (भारतीय सेना) दस गोलियों से जवाबी कार्रवाई करते हैं।'

 
उन्होंने कहा, 'हम सीमा पर इस तरह का करारा जवाब दे रहे हैं। हम उन्हें उसी भाषा में जवाब दे रहे हैं जो वे बेहतर समझाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी सेना सीमा पर बर्बर तरीके से आम लोगों की हत्याएं कर रही है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम इससे मजबूती से कूटनीतिक एवं सैन्य तरीकों से निपटेंगे।'

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement