Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

बंगाल की खाड़ी पर बढ़ा दबाव, चक्रवाती तूफान आने की आशंका: मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दाब क्षेत्र गंभीर रूप लेते हुए मंगलवार को विक्षोभ में तब्दील हो गया।

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: November 05, 2019 16:33 IST
बंगाल की खाड़ी पर बढ़ा...- India TV Hindi
Image Source : PTI बंगाल की खाड़ी पर बढ़ा दबाव, चक्रवाती तूफान आने की आशंका: मौसम विभाग (फाइल फोटो)

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दाब क्षेत्र गंभीर रूप लेते हुए मंगलवार को विक्षोभ में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने कहा, ‘‘यह विक्षोभ पूर्व-मध्य और उससे लगी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और उत्तरी अंडमान सागर पर केंद्रित है।” 

बिस्वास ने कहा कि यह विक्षोभ जल्द ही गहरा सकता है और फिर बुधवार को इसके एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान शुरू में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और फिर बाद में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ सकता है।’’ 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम इसकी गति और दिशा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अभी इसके संभावित प्रभाव को लेकर कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है।’’ मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगली सूचना तक समुद्र में न जाएँ। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement