Thursday, April 25, 2024
Advertisement

मौसम: दिल्ली समेत 7 राज्यों के लिए जारी हुई चेतावनी, 2 राज्यों में रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गई है

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 21, 2019 20:03 IST
IMD weather warning for 22nd January- India TV Hindi
IMD weather warning for 22nd January

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी 21 और 22 जनवरी के लिए है।

IMD weather warning for 22nd January

IMD weather warning for 22nd January

मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछेक जगहों पर भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में भी 22 जनवरी को ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों के मैदानी इलाकों में भारी बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी भी जारी हुई है।

इनके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी ओले गिरने के साथ तेज बरसात की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोप की वजह से मौसम में अचानक ये बदलाव आया है जिस वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement