Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Hindi Breaking News Dec 07: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 07, 2018 15:40 IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 07:

03:15 PM: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में अपराह्न तीन बजे तक 59.15 लोगों ने वोट डाला।

03:07 PM: राजस्थानः सीकर के फतेहपुर में एक पोलिंग बूथ पर दो गुटों के बीच झड़प के बाद हिंसा और आगजनी। पुलिस ने हालात पर काबू किया।

02:01 PM: टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) की खुदरा बिक्री नवंबर में गिरकर 48,160 वाहन रही। यह पिछले साल इसी महीने की तुलना में 8 प्रतिशत कम है। 

01:37 PM: हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद कड़़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल और स्पीति जिले में पारा शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

01:13 PM: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में ‘यात्राएं निश्चित तौर पर निकालेगी और उसे ऐसा करने से‘ कोई भी नहीं रोक सकता है।’

12:41 PM: नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) के खापलांग गुट ने केंद्र सरकार से हुए संघर्षविराम समझौते को एकतरफा खारिज करने के फैसले को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का निर्णय किया है। इस गुट ने एक बयान जारी करके गुरुवार को यह जानकारी दी। 

12:15 PM: जनता तय करे हैदराबाद का नाम बदलना है या नहीं, मतदान न करने वाले बाद में शिकायत न करें। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे सारे उम्मीदवार जीतेंगे: औवेसी

12:03 PM: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकी निक्की हैली को हटाकर विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र का अगला राजदूत नियुक्त कर सकते हैं।

11:57 AM: विजय माल्या की उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के लिए बंबई की अदालत में चल रही कार्यवाही को चुनौती देने वाली अर्जी पर उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया। 

11:34 AM: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण शाखा को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2,547 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। एलएंडटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

11:03 AM: रथयात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंची भाजपा, दोपहर 12:30 बजे सुनवाई।

10:38 AM: यूपी में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर कार की एक ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हादसा गुरुवार को खंदौली के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल हुए चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा जबकि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आपात वार्ड में भर्ती कराने के एक घंटे के बाद एक और शख्स ने दम तोड़ दिया।

10:09 AM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के किशनगंज से सांसद मौलाना असरारुल हक का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, हक गुरुवार रात एक धार्मिक कार्यक्रम (जलसा) में हिस्सा लेने गए थे, जहां उन्हें ठंड महसूस हुई। उन्हें आनन-फानन में सर्किट हाउस लाया गया, जहां तबियत बिगड़ने के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

09:58 AM: किफायती एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि वह ऐसी पहली घरेलू एयरलाइन बन गई है जिसके बेड़े में 200 विमान हैं। 

09:23 AM: अमेरिका प्रायोजित एक मसौदा प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका जिसमें पहली बार गाजा के इस्लामी आतंकी संगठन हमास की निंदा की गई थी।

08:48 AM: पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी को न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि पार्टी शुक्रवार से रथयात्रा शुरू कर सकेगी।

08:07 AM: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा कर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे इसमें एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक महिला, उसके बेटे और नातिन की मौत हुई।

07:34 AM: हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में गुरुवार को 19 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर एवं तैनाती के तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिए।

07:01 AM: सऊदी अरब के तेल मंत्री खलील अल फलीह ने गुरुवार को कहा कि तेल निर्यातक देशों का संगठन ओपेक गिरती कीमतों को थामने के लिए निर्यात में कटौती पर फैसले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनियाभर के नेताओं के बयान पर गंभीरता से विचार करेगा।

06:29 AM: उत्तर पश्चिम दिल्ली के महेन्द्र पार्क इलाके में एक विवाद के बाद एक नाबालिग समेत 2 लोगों ने एक व्यक्ति की गुरुवार को कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल (19) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है तथा अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। कपिल महेंद्र पार्क इलाके का ही रहने वाला है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement