Friday, March 29, 2024
Advertisement

भारत और चीन में बढ़ी तल्खियां, जानिए किसके पास है कितनी ताकत

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी के बाद दोनों देशों की ओर से आए बयानों से रिश्तों की तल्खियों का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है। दोनों देशों के रिश्ते एक गंभीर दौर से गुजर रहे हैं।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 04, 2017 17:17 IST
Indian force- India TV Hindi
Indian force

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी के बाद दोनों देशों की ओर से आए बयानों से रिश्तों की तल्खियों का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है। दोनों देशों के रिश्ते एक गंभीर दौर से गुजर रहे हैं। जब चीन ने भारत को यह कहकर चेताया कि भारत 1962 के युद्ध को न भूले तो भारत के रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा कि चीन भारत को 1962 का भारत समझने की भूल नहीं करे।

वहीं चीन की ओर से भी कुछ इसी तरह के बयान सामने आए। इससे जाहिर है कि दोनों देशों के बीच तनाव काफी गहरा हो चुका है। भारत और चीन एशिया के दो उभरते हुए देश हैं। दोनों विकासशील देशों के बीच अगर युद्ध होता है तो यह भयानक तबाही लेकर आएगा। अगर चीन अपनी आक्रामक नीति से बाज नहीं आता है तो उसे माकूल जवाब देने के लिए भारत को भी तैयार रहना चाहिए। आइये हम एक नजर डालते हैं भारत और चीन की सैन्य शक्तियों पर...

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement