Friday, April 19, 2024
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से भीषण गोलीबारी, दो सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 06, 2019 12:45 IST
Pakistan Firing- India TV Hindi
Pakistan Firing

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गए। 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि सीमा-पार से रात साढ़े दस बजे तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement