Friday, April 19, 2024
Advertisement

CM खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शख्स ने खुद को लगाई आग, 80 फीसदी झुलसा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सोमवार को सोनीपत जिले में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। व्यक्ति की पहचान राठधाना गांव के राजेश के रूप में हुई है।

IANS Reported by: IANS
Published on: August 26, 2019 19:58 IST
हरियाणा के...- India TV Hindi
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जनआशीर्वाद यात्रा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सोमवार को सोनीपत जिले में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। व्यक्ति की पहचान राठधाना गांव के राजेश के रूप में हुई है। उसका शरीर 80 फीसदी झुलस गया है। व्यक्ति को रोहतक शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि उसने आत्मदाह का प्रयास किया, क्योंकि उसका बेटा बेरोजगार है।

मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान उसने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आग लगा ली। उसके पास खड़े लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, इस दौरान वे भी चोटिल हुए।

इस दौरान राज्य की मंत्री और भाजपा विधायक कविता जैन खट्टर के साथ थीं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement