Friday, March 29, 2024
Advertisement

करनाल में ब्वायफ्रेंड के साथ गर्लफ्रेंड की 'अश्लील साज़िश', यूपी का बिज़नेसमैन हरियाणा में हनीट्रैप

इस महिला का शिकार बना उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाला एक व्यापारी। इस महिला ने पहले उस व्यापारी को अपने जाल में फंसाया। फिर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 13, 2018 10:24 IST
Haryana-Karnal-woman-and-her-friend-arrested-in-honeytrap-case- India TV Hindi
करनाल में ब्वायफ्रेंड के साथ गर्लफ्रेंड की 'अश्लील साज़िश', यूपी का बिज़नेसमैन हरियाणा में हनीट्रैप

नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में एक साज़िश का पर्दाफाश हुआ है। ये साज़िश थी हनीट्रैप की जिसमें फंसाकर एक व्यापारी से 20 लाख रुपए ऐंठने की चाल थी लेकिन पुलिस ने इस पूरी साज़िश पर पानी फेर दिया और ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड सलाखों के पीछे पहुंच गए। पैसों की ख़ातिर इस महिला ने अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ दिया और अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर खेल रही थी 20 लाख रुपए ऐंठने का खेल लेकिन दबोची गई।

इस महिला का शिकार बना उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाला एक व्यापारी। इस महिला ने पहले उस व्यापारी को अपने जाल में फंसाया। फिर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। यूपी के व्यापारी की मुलाकात आरोपी महिला से पानीपत में हुई थी। महिला ने जाल में फंसाकर व्यापारी को करनाल में घर बुलाया। कई बार व्यापारी आरोपी महिला से मिलने उसके घर पर गया। एक दिन बाहर जाने का बहाना बनाकर महिला अपनी सहेली को घर पर छोड़ गई और छिपकर व्यापारी और सहेली का अश्लील वीडियो बना लिया।

इसी दौरान आरोपी महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड साहिल को बुलाया जिसे वो अपना पति बताती थी। उसने व्यापारी के साथ मारपीट की और उसके पैसे छीन लिए। फिर कुछ दिनों बाद मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर 20 लाख रुपए मांगे। व्यापारी डर गया तो पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पूरे प्लान के तहत व्यापारी के ज़रिए पहली किश्त के 6 लाख रुपए देने के लिए महिला और उसके ब्वायफ्रेंड को बुलाया और रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक़ महिला करनाल की रहने वाली है और इसका साथी साहिल झज्जर का जबकि इनका एक और साथी फरार है। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि हनीट्रैप का जाल बिछाकर इन शातिरों ने किस किसको शिकार बनाया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement