Friday, April 26, 2024
Advertisement

फ्रेंच गुआना से पांच दिसंबर को इसरो के सबसे वजनी उपग्रह जीसैट-11 का होगा प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा बनाए ‘‘सबसे अधिक वजनी’’ उपग्रह जीसैट-11 का पांच दिसंबर को फ्रेंच गुआना के एरियानेस्पेस के एरियाने-5 रॉकेट से प्रक्षेपण किया जाएगा। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 01, 2018 19:07 IST
GSAT-11 satellite, launched, French Guiana- India TV Hindi
Image Source : PTI GSAT-11 satellite to be launched from French Guiana on Dec 5

बेंगलुरू: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) द्वारा बनाए ‘‘सबसे अधिक वजनी’’ उपग्रह जीसैट-11 का पांच दिसंबर को फ्रेंच गुआना के एरियानेस्पेस के एरियाने-5 रॉकेट से प्रक्षेपण किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि करीब 5,854 किलोग्राम वजन का जीसैट-11 देशभर में ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। 

उसने बताया कि यह इसरो का बनाया अब तक का ‘‘सबसे अधिक वजन’’ वाला उपग्रह है। जीसैट-11 अगली पीढ़ी का ‘‘हाई थ्रुपुट’’ संचार उपग्रह है और इसका जीवनकाल 15 साल से अधिक का है। इसे पहले 25 मई को प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन इसरो ने अतिरिक्त तकनीकी जांच का हवाला देते हुए इसके प्रक्षेपण का कार्यक्रम बदल दिया। 

शुरुआत में उपग्रह भू-समतुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा में ले जाया जाएगा और उसके बाद उसे भू-स्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। एरियाने-5 रॉकेट जीसैट-11 के साथ कोरिया एयरोस्पेस अनुसंधान संस्थान (केएआरआई) के लिए जियो-कोम्पसैट-2ए उपग्रह भी लेकर जाएगा। यह उपग्रह मौसम विज्ञान से संबंधित है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement