Saturday, April 20, 2024
Advertisement

हरियाणा: शादी के दौरान जश्नी फायरिंग के बाद सन्नाटा, गोली लगने से दूल्हे की मौत

दूल्हे का एक करीबी रिश्तेदार हवा में गोलियां चला रहा था तथा दूसरे लोग नाच रहे थे। इसी बीच कोई उस रिश्तेदार से अचानक टकरा गया और...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: December 31, 2017 20:48 IST
groom- India TV Hindi
groom

चंडीगढ़: हरियाणा में कैथल जिले के गुल्हा शहर में एक विवाह समारोह में जश्न में की गई फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हे को पटियाला के एक अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया। उसकी उम्र 30 साल के आसपास रही होगी। कैथल पुलिस के जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि यह घटना कल घटी।

सिंह ने कहा, ‘‘शादी के दौरान दागी गई गोली दूल्हे विक्रम को जा लगी जो स्विटरजरलैंड का प्रवासी भारतीय था। प्राथमिक जांच से पता चला है कि दूल्हे का एक करीबी रिश्तेदार हवा में गोलियां चला रहा था तथा दूसरे लोग नाच रहे थे। इसी बीच कोई उस रिश्तेदार से अचानक टकरा गया और ऐसे में गोली दूल्हे को जा लगी।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement