Saturday, April 20, 2024
Advertisement

दिल्ली में आज सुबह छाया कोहरा, 17 ट्रेनें हुई रद्द

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में 17 ट्रेनें रद्द हो गईं।

IANS Reported by: IANS
Published on: December 24, 2017 11:58 IST
Train- India TV Hindi
Train

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में 17 ट्रेनें रद्द हो गईं।

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी ने कहा कि 19 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि छह के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, "आज आसमान साफ रहेगा।"

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 91 फीसदी जबकि श्यता 800 मीटर रही।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement