Thursday, March 28, 2024
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भाग रहे चोरों ने तेज रफ्तार कार से हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर

हेड कांस्टेबल की हड्डी टूट गई और उन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: July 10, 2018 19:30 IST
representational image- India TV Hindi
representational image

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नाहन तहसील में भाग रहे चोरों ने आज अपनी तेज रफ्तार कार से एक हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चोर घटनास्थल से भागने में सफल रहे लेकिन वो जो कार इस्तेमाल कर रहे थे उसकी पंजीकरण संख्या से उसे पहचान लिया गया।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित मालपानी ने बताया, ‘‘आज तड़के नाहन इलाके में कुछ लोगों ने कुछ कीमती सामान चुरा लिया। सूचना मिलने के बाद भाग रहे चोरों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर ‘नाका’ लगाया गया।’’

कला अंब पर स्थित ऐसे ही एक ‘नाका’ पर पुलिस के जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया। उन्हें संदेह हुआ कि चोर इस कार में जा रहे होंगे। हालांकि कार में सवार लोगों ने तेज रफ्तार वाहन से हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल की हड्डी टूट गई और उन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement