Thursday, March 28, 2024
Advertisement

टीवी अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ #MeToo मामले में हुई एफआईआर दर्ज

आलोक नाथ ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया था। जिसके बाद उन्होंने टेलिविजन लेखिका पर मानहानि का केस भी दर्ज करवाया था। मगर आज मुंबई पुलिस ने आलोक नाथ के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर 376 के तहत दर्ज कर ली है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 21, 2018 11:48 IST
टीवी अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ #MeToo मामले में हुई एफआईआर दर्ज- India TV Hindi
टीवी अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ #MeToo मामले में हुई एफआईआर दर्ज

 

मुंबई: टीवी अभिनेता आलोकनाथ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज हुई है। #Metoo मूवमेंट के तहत एक टेलिविजन लेखिका ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद कई अभिनेत्रियां इस मामले पर बोलने के लिए सामने आई और उन्होंने अपने साथ आलोक नाथ द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया।

हालांकि आलोक नाथ ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया था। जिसके बाद उन्होंने टेलिविजन लेखिका पर मानहानि का केस भी दर्ज करवाया था। मगर आज मुंबई पुलिस ने आलोक नाथ के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर 376 के तहत दर्ज कर ली है। यह एफआईआर टेलिविजन लेखिका ने दर्ज कराई है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement