Friday, March 29, 2024
Advertisement

भीषण गर्मी से परेशान आधा हिंदुस्तान, देश में खजुराहो सबसे गर्म, पारा 47.5 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग ने राज्य के ग्वालियर, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, रायसेन, दमोह, रीवा, सतना, शिवपुरी, टीकमगढ़ आदि इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.4 सेल्सियस, इंदौर का 27.8, ग्वालियर का 25.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 25, 2018 11:32 IST
Fierce hot weather conditions in India, Khajuraho remains hottest- India TV Hindi
भीषण गर्मी से परेशान आधा हिंदुस्तान, देश में खजुराहो सबसे गर्म, पारा 47.5 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी है। बीते 24 घंटों में पर्यटन नगरी खजुराहो देश में सबसे गर्म रही, जहां तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में गर्मी चरम पर है, शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप झुलसाने वाली है। साथ ही गर्म हवाएं चल रही रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान और झारखंड से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक चक्रवात का असर है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य के ग्वालियर, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, रायसेन, दमोह, रीवा, सतना, शिवपुरी, टीकमगढ़ आदि इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.4 सेल्सियस, इंदौर का 27.8, ग्वालियर का 25.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 45.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 25 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है। शुक्रवार को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि इन दिनों आम गर्मी के दिनों से ज्यादा गर्मी पड़ती है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र शाम को 7.53 बजे प्रवेश करेगा जो 3 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। नौतपा साल के वह 9 दिन होता है जब सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक रहता है जिस कारण से इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है इसीलिए इसे नौतपा कहते हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है इस वजह से पृथ्वी पर सूर्य की किरणों की तपिश अधिक तेज हो जाती है।

चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी है। गुडगांव में गर्मी को देखते हुए कल से अगले पांच दिनों के लिए सरकारी स्कूलों की टाइमिंग चेंज हो रही हैं। इस बीच आज दिल्ली में भी 45 डिग्री वाली गर्मी थी, पालम में 45.2 डिग्री तापमान था जो लोग दिल्ली घूमने आए थे वो मायूस हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement