चेन्नई: चेन्नई में शुक्रवार की सुबह ननगम्बाक्कम रेल्वे स्टेशन पर इंफ़ोसेस की एक महिला कर्मचारी की दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये महिला महिंद्रा टेक सिटी कंपनी में काम करती थी और स्टेशन पर सुबह छह बडे ट्रेन का इंतज़ार कर रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 25 साल की स्वाति चूलैमेदु की रहने वाली थी।
हत्या के कुछ समय पहले ही उसके पिता ने उसे स्टेशन पर छोड़ा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्वाति स्टेशन पर इंतज़ार कर रही थी तभी काले पेंट में एक लड़का आया और उसने चाकू से स्वाति पर वार कर दिया। हमले में स्वाति के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव हो गए और ख़ून बहने से उसकी वहीं मौत हो गई।
आरंभिक जांच से लगाता है कि हमलावर शायद स्वाति का करीबी था। वह या तो उसी के सात काम करता है या पहले कभी करता होगा। पुलिस स्वाति के रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।