Thursday, April 25, 2024
Advertisement

ठेकेदार ने शौचालय में लिखा महिला इंजीनियर का मोबाइल नंबर, आने लगे अश्लील फोन कॉल्स

ठेकेदार का कुछ दिन पहले किसी बात पर एक महिला सिविल इंजीनियर से विवाद हो गया था...

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: March 22, 2018 21:20 IST
representational image- India TV Hindi
representational image

इंदौर: सार्वजनिक शौचालय में अश्लील संदेश के साथ महिला सिविल इंजीनियर का मोबाइल नम्बर लिखने वाले 43 वर्षीय ठेकेदार को पुलिस ने आज धर दबोचा। अ​तिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान गणेश कोलते के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि कोलते पेशे से भवन निर्माण ठेकेदार है। उसका कुछ दिन पहले किसी बात पर एक महिला सिविल इंजीनियर से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने गुस्से में महिला की कार पर तेजाब डाल दिया था। इस पर महिला ने कोलते के खिलाफ कनाड़िया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी।

एएसपी ने बताया कि अपनी बदनामी का "बदला" लेने के लिए भवन निर्माण ठेकेदार ने शहर के एक सार्वजनिक शौचालय में महिला सिविल इंजीनियर का मोबाइल नम्बर अश्लील संदेश के साथ लिख दिया। जब महिला को हर रोज कई नम्बरों से भद्दे फोन कॉल आने लगे, तब उसने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement