Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

रेपिस्ट पिता को 18 साल की लड़की ने वीडियो बना गिरफ्तार कराया

18 वर्षीय एक लड़की ने अपने पिता महेन्द्र सिंह पर पिछले चार साल से उसके साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न करने का गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। उसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bhasha Bhasha
Published on: March 21, 2016 10:15 IST
rapist father- India TV Hindi
rapist father

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक व्यक्ति को अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि उरई कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय एक लड़की ने अपने पिता महेन्द्र सिंह पर पिछले चार साल से उसके साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न करने का गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। उसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की का आरोप है कि उसका पिता पिछले करीब चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस बारे में उसने अपनी मां को बताया, लेकिन उन्होंने विश्वास नहीं किया। इस पर लड़की ने अपने मित्र की मदद से अपने पिता की उसके साथ की जा रही हरकत का वीडियो बना लिया।

लड़की का कहना है कि वह अपनी बहन और पिता के साथ किराए के मकान में रहती है और महेंद्र सिंह उसकी बहन की गैर-मौजूदगी में उससे बलात्कार करता था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement