Friday, April 26, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश में किसानों के कर्ज माफ नहीं होंगे : कृषि मंत्री

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां एक ओर किसानों से चर्चा और शांति बहाली के लिए उपवास पर बैठे हैं, वहीं राज्य के कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे।

IANS IANS
Published on: June 10, 2017 20:31 IST
Gauri Shankar Bisen- India TV Hindi
Image Source : ANI Gauri Shankar Bisen

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां एक ओर किसानों से चर्चा और शांति बहाली के लिए उपवास पर बैठे हैं, वहीं राज्य के कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे। बिसेन ने संवाददाताओं से शनिवार को कहा, "मध्यप्रदेश में किसानों के कर्ज माफ करने का कोई औचित्य नहीं बनता है, क्योंकि उनसे हम मूलधन (कर्ज) से 10 प्रतिशत कम ले रहे हैं। जब हमने किसान पर ब्याज नहीं लगने दिया तो कर्ज किस बात का माफ होगा।"

ज्ञात हो कि राज्य के किसान एक जून से कर्ज माफी और उपज के उचित दाम की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन के दौरान कई जगह हिंसा हुई और मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो चुकी है। हिंसक आंदोलन से परेशान मुख्यमंत्री ने शांति बहाली के लिए शनिवार से भेल के दशहरा मैदान में उपवास शुरू किया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement