Friday, March 29, 2024
Advertisement

क्या कर्जमाफी से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा? इंडिया टीवी पर दें अपनी राय

इस सवाल पर अगर आप अपनी कोई राय देना चाहते हैं तो इंडिया टीवी के पोल के माध्यम से दे सकते हैं। इसके लिए आपको इंटिया टीवी के ट्विटर हेंडल पर जाकर वहां चल रहे पोल पर अपनी राय व्यक्त करनी है

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: December 18, 2018 13:33 IST
Does farm loan wavier will help Congress in winning 2019 Lok Sabha Elections?- India TV Hindi
Does farm loan wavier will help Congress in winning 2019 Lok Sabha Elections?

नई दिल्ली। 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने 2 राज्यों में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दी है, इस घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जबतक देश के किसानों का कर्ज माफ नहीं हो जाता तबतक वे प्रदानमंत्री मोदी को सोने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और सिर्फ 6 घंटे में 2 राज्यों में कर्ज माफ कर दिया गया, उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी जी से पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ करवाएंगे।

3 राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का अगला लक्ष्य अब 2019 के लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि किसानों की कर्जमाफी की जिस राह पर कांग्रेस चली है उसपर चलने से उसको 2019 के चुनावों में फायदा हो पाएगा? इस सवाल पर अगर आप अपनी कोई राय देना चाहते हैं तो इंडिया टीवी के पोल के माध्यम से दे सकते हैं। इसके लिए आपको इंटिया टीवी के ट्विटर हेंडल पर जाकर वहां चल रहे पोल पर अपनी राय व्यक्त करनी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement