Friday, April 19, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिग्विजय सिंह का इनकार, कहा- 'नाराज नहीं हैं सिंधिया’

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य की राजधानी भोपाल तक सियासी घमासान मचा हुआ है।

Anurag Amitabh Reported by: Anurag Amitabh @anuragamitabh
Updated on: August 31, 2019 14:37 IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिग्विजय सिंह का इनकार- India TV Hindi
Image Source : PTI मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से दिग्विजय सिंह का इनकार (File Photo)

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य की राजधानी भोपाल तक सियासी घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। 

इसी के साथ उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाराज होने की बात से भी इनकार किया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की देर शाम पत्रकारों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए खुद को इस दौड़ से अलग बताया। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘दोपहर में उनसे मेरी बात हुई थी। ऐसा कुछ नहीं है। वह नाराज नहीं हैं।’

हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूरे दम के साथ मांग कर रहे हैं। जहां एक ओर दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद से इनकार किया वहीं दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement