Saturday, April 27, 2024
Advertisement

रविवार को होगा फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस छोड़ने वाले राधाकृष्ण विखे की लग सकती है लॉटरी

कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी भी दी थी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 15, 2019 17:57 IST
devendra- India TV Hindi
Image Source : TWITTER महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का रविवार को मुहूर्त निकला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह  11 बजे राजभवन में कैबिनेट विस्तार होगा। इस कैबिनेट विस्तार में 7 नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी कोटे के कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है और कई नए चेहरे फडणवीस कैबिनेट में शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस छोड़कर आए राधाकृष्ण विखे पाटिल की मंत्रिमंडल विस्तार में लाटरी लग सकती है। 

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी भी दी थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement