Saturday, April 20, 2024
Advertisement

कर्नाटक का घटनाक्रम प्रजातंत्र की जीत: रजनीकांत

रजनीकांत ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला द्वारा येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिये जाने को ‘बेतुका’ बताया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 20, 2018 20:01 IST
अभिनेता और नेता...- India TV Hindi
Image Source : PTI अभिनेता और नेता रजनीकांत।

चेन्नई: कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री पद के लिए शक्ति परीक्षण से पहले भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के एक दिन बाद अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को कहा कि पड़ोसी राज्य में हुआ राजनीतिक घटनाक्रम प्रजातंत्र की जीत है। रजनीकांत ने संवाददाताओं के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा , ‘‘ संविधान के मुताबिक बहुमत विधानसभा के भीतर साबित करना होता है। कांग्रेस और जद (एस) यह करने जा रहे हैं और मैं इसे प्रजातंत्र की जीत के रूप में देखता हूं। ’’ 

कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला द्वारा येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिये जाने को ‘बेतुका’ कार देते हुए तमिल सुपरस्टार ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा , ‘‘ उच्चतम न्यायालय को सलाम, जिसने (इतना) अच्छा आदेश दिया। ’’ उनका संकेत उच्चतम न्यायालय के उस फैसले की तरफ था जिसमें भाजपा से विधानसभा में शनिवार को बहुमत साबित करने को कहा गया था। ‘ रजनी मक्कल मंदरम ’ (रजनी पीपुल्स फोरम) की महिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद अभिनेता ने कहा कि कावेरी मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय को अक्षरश : लागू किया जाना चाहिए। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement