Thursday, April 25, 2024
Advertisement

दिल्ली: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, बचाव कार्य शुरू

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार कर जाने के कारण कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 28, 2018 18:31 IST
Delhi Yamuna River - India TV Hindi
Image Source : PTI Delhi Yamuna River 

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार कर जाने के कारण कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अधिकारियों ने शनिवार को बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और दिन के दौरान हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में युमना सुबह 10 बजे तक खतरे के निशान 205.06 मीटर से ऊपर बह रही थी।" नोडल अधिकारी (प्रीत विहार) अरुण गुप्ता ने बताया, "इससे 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नदी के किनारे और निचले इलाकों से लोगों को स्थानातंरित किया जा रहा है।"अधिकारी ने कहा कि रात तक यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने बताया, "शनिवार सुबह बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। बैराज दिल्ली में पीने का पानी मुहैया कराता है।" अधिकारी ने कहा कि यमुना से सटे गांवों के निवासियों को अधिक पानी छोड़े जाने को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिले से होकर गुजरती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि हरियाणा के पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। (IANS)

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement