Friday, March 29, 2024
Advertisement

दिल्ली में बारिश से पारा गिरा, आज भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।" दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IANS IANS
Published on: June 21, 2017 12:40 IST
Delhi Rains- India TV Hindi
Delhi Rains

नई दिल्ली: राजधानी में मंगलवार को रातभर हुई भारी बारिश से बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में गिरावट आ गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में रातभर बारिश हुई, जो बुधवार तड़के तक जारी रही। बुधवार को हुई 20.2 मिलीमीटर बारिश के बाद जून महीने में कुल 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।" दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शहर में सोमवार रात भी भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement