Friday, April 26, 2024
Advertisement

दिल्ली के विवेक विहार में एनकाउंटर, पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर

जांच में पता चला है कि बदमाश जयपुर के रहने वाले थे। कुल तीन बदमाश थे, जिन्होंने गाड़ी मियांवाली थाना इलाके से चुराई थी। मियांवाली पुलिस इनका पीछा करते हुए आई और विवेक विहार थाने को भी सूचना दी गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 05, 2018 11:41 IST
Delhi: One criminal dead, another injured during encounter with police in Vivek Vihar- India TV Hindi
विवेक विहार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गाड़ी चोरी कर भाग रहे हैं। गाड़ी चोरी की सूचना मिलते ही चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार में मंगलवार सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों से ये मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया जबकि दूसरा गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार विवेक विहार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गाड़ी चोरी कर भाग रहे हैं। गाड़ी चोरी की सूचना मिलते ही चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश को मारा गया। एक घायल बदमाश को उपचार के लिए हेडगेवार अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में पता चला है कि बदमाश जयपुर के रहने वाले थे। कुल तीन बदमाश थे, जिन्होंने गाड़ी मियांवाली थाना इलाके से चुराई थी। मियांवाली पुलिस इनका पीछा करते हुए आई और विवेक विहार थाने को भी सूचना दी गई। जिसके बाद इन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन इन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारी है जबकि उसका साथी घायल हो गया है। तीसरा बदमाश फरार हो गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement