Saturday, April 20, 2024
Advertisement

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा सकता है DMRC, दिल्ली मेट्रो परिसर में प्रतिबंध लगाने पर कर रहा है विचार

दिल्ली मेट्रो अपने परिसर में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है और जल्द ही इस बारे में दिशानिर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है।

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: October 01, 2019 17:29 IST
Delhi Metro- India TV Hindi
Image Source : Delhi Metro

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो अपने परिसर में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है और जल्द ही इस बारे में दिशानिर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निकायों और विभिन्न संस्थानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप एकल-उपयोग प्लास्टिक को बंद करने के लिए अभियान शुरू किया है। 

डीएमआरसी के कॉर्पोरेट संचार के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, ‘‘इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, डीएमआरसी अगले कुछ दिनों में अपने सभी हितधारकों को इसके अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement