Friday, March 29, 2024
Advertisement

पहले सीएम केजरीवाल ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां, फिर जताया #DelhiFire हादसे पर दुख

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बेहद दुखद। बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 08, 2019 10:36 IST
Delhi Fire- India TV Hindi
Image Source : TWITTER दिल्ली में आग से 43 लोगों की मौत

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह राजधानी नई दिल्ली में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। जिस समय राजधानी नई दिल्ली में ये आग लगी हुई थी, उस समय दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ट्वीटर पर अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे।

गुरुवार सुबह सीएम केजरीवाल ने पहले एक ट्वीट रीट्वीट किया और फिर ट्वीटर पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की, इन दोनों ही ट्वीट्स में दिल्ली सरकार की उपल्बधियों की गिनाया गया। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस हादसे को लेकर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बेहद दुखद। बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद एक और ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने जानकारी दी कि वो घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement