Friday, April 26, 2024
Advertisement

दिल्ली बवाना फैक्ट्री आग: PM मोदी ने लोगों की मौत पर दुख जताया, CM केजरीवाल ने दिए जांच के आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बवाना में आज एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत होने पर दुख जताया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 20, 2018 23:55 IST
Delhi fire- India TV Hindi
Image Source : PTI Delhi fire

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बवाना में आज एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत होने पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट कर कहा, ‘‘बवाना में एक फैक्ट्री में आग लगने से काफी दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के प्रति है, जिनकी जानें चली गई। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आज शाम दो मंजिला एक फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत होने की आशंका है।

वही दिल्ली सरकार ने  फैक्ट्री में आग लगने की घटना की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह बचाव अभियान पर ‘‘करीबी नजर’’ बनाए हुए हैं। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों के अनुसार दो मंजिला फैक्ट्री में आग लगी। आग एक पटाखा फैक्ट्री से शुरू हुई। जिसकी ऊपरी मंजिल पर रबड़ की एक फैक्ट्री है। मुख्यमंत्री ने आग में कई लोगों की मौत होने पर दुख जताते हुए कहा कि वह बचाव अभियानों पर ‘‘करीबी नजर’’ रखे हुए हैं। 

केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘कई लोगों के मारे जाने के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। बचाव अभियान पर करीबी नजर रख रहा हूं।’’ दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जैन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बवाना में एक निजी फैक्ट्री में आग की गंभीर घटना के बारे में पता चला। कई लोगों की मौत हुई है। स्थिति पर नजर रख रहा हूं। जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement