Friday, April 19, 2024
Advertisement

1971 की गलती मत दोहराना, वरना PoK का क्या होगा समझ लेना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को 1971 की गलती नहीं दोहराने की चेतावनी दी है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 25, 2019 18:39 IST
Defense Minister Rajnath Singh warns Pakistan to not repeat 1971 Mistake- India TV Hindi
Defense Minister Rajnath Singh warns Pakistan to not repeat 1971 Mistake

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को 1971 की गलती नहीं दोहराने की चेतावनी दी है। बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंति समारोह में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को यह चेतावनी दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव हारना पसंद करेगी लेकिन देश के साथ धोखा कभी बर्दास्त नहीं करेगी। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि वे पाकिस्तान को सुझाव दे चुके हैं कि 1971 की गलती न दोहराए वरना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का क्या होगा समझ लेना। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने जो कहा था वह करके दिखा दिया, और यह पड़ोसी देश को हजम नहीं हो रहा। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement