Friday, April 26, 2024
Advertisement

कब्र से लडकी का शव निकालकर किया बलात्कार!

नई दिल्ली: अक्सर रेप करने के बाद महिलाओं को मारने की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन इस घटना में लड़की के मरने के बाद भी उससे रेप किया गया। मानवता को शर्मसार कर देने वाला

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: October 23, 2015 14:15 IST
कब्र से लडकी का शव...- India TV Hindi
कब्र से लडकी का शव निकालकर किया बलात्कार!

नई दिल्ली: अक्सर रेप करने के बाद महिलाओं को मारने की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन इस घटना में लड़की के मरने के बाद भी उससे रेप किया गया। मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा ही मामला गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में सामने आया है।

इस गांव में कब्र से 22 साल की लड़की का शव निकालकर उसके साथ बलात्कार की आशंका जताई गई है। लड़की का शव कब्र से करीब 20 फिट की दूरी पर मिला।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार को लडकी की दिल का दौरा पडने की वजह से मौत हो गई थी।

मौत के बाद गुरूवार की देर रात उसे गांव के ही कब्रगाह में दफना दिया गया था। शुक्रवार तडके जब परिवार के लोग वहां गए तो उन्होंने लडकी का शव कब्र से बाहर थोडी दूर पर पडा पाया।

पुलिस के मुताबिक लडकी के कपडे अस्तव्यस्त थे। लडकी के शव को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल के बाद ही लडकी के शव के साथ बलात्कार की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होगी।

किला देदार सिंह पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ की जा रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement